गुरुवार, 11 अगस्त 2011

यातना का वरण

शब्दों के रेगिस्तान में भटकना 
रेत खुरचाल कर पानी निकालना
सबकी तरफ उलीचना 
दो दो अंजुरी 
छप्पा मार मार कर 
नज़रें साफ़ करना 
आँखें बिसूर कर देखना-परखना 
रोते के साथ 
दो-एक बूँद रोना 
घाघों को पकड़ना 
घेरना, सबक सिखाना 
माफ़ करना 
यह रोज़गार काफी अच्छा है 
बस तनख्वाह नहीं मिलनी होती 
इसे चुनना 
मतलब यातना का वरण करना 

कोई टिप्पणी नहीं:

क्या मजदूरों और किसानों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं?

एक तरफ करोड़ों की संख्या में नौकरियां चली गई हैं और बेरोजगारी 45 साल के चरम पर है. दूसरी तरफ, सरकार की तरफ से किसानों और मजदूरों पर एक साथ ...